पानापुर(सारण)आगामी विधानसभा चुनाव शांतिपूर्ण ,निष्पक्ष एवं भयमुक्त कराने के उद्देश्य से एसएसबी के जवानों द्वारा फ्लैग मार्च किया गया। एसआई प्रमोद कुमार  के नेतृत्व में स्थानीय थाने की पुलिस एवं एसएसबी के जवानों ने बकवाॅ, धनौती ,रसौली, पानापुर के विभिन्न टोलों में फ्लैग मार्च किया।एसआई प्रमोद कुमार ने बताया कि विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संवेदनशील एवं कमजोर वर्ग के इलाके में लगातार एरिया डोमिनेशन किया जाएगा ताकि लोग शांतिपूर्ण एवं भयमुक्त माहौल में मतदान कर सकें ।उन्होंने लोगो से भयमुक्त होकर लोकतंत्र के इस महापर्व में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।