पटना में लाठी चार्ज व शिक्षक नेताओं की गिरफ्तारी के विरोध में एकमा बीआरसी पर शिक्षकों ने बैठक में निंदा प्रस्ताव के बाद आंदोलन का लिया संकल्प

#के. के. सिंह सेंगर,

छपरा/एकमा (सारण) : शनिवार को एकमा बीआरसी में परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ की एक आवश्यक बैठक पूर्व प्रमंडलीय उपाध्यक्ष अरुण कुमार ओझा की अध्यक्षता में हुई। बैठक में शिक्षकों ने कहा कि 18 जुलाई को गर्दनीबाग पटना में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे शिक्षकों पर बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज सहित अश्रु गैस व पानी के फुहारे आदि से प्रहार किया गया।
इस दौरान सारण जिलाध्यक्ष समरेंद्र बहादुर सिंह सहित कई शिक्षकों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
बैठक में सरकार के शिक्षक विरोधी कार्रवाई के प्रति निंदा प्रस्ताव भी लाया गया। कार्रवाई के खिलाफ एकजुट होकर तन मन धन से शिक्षकों द्वारा समर्थन देने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया।
साथ ही कहा गया कि सरकार द्वारा किए गए मुकदमें वापस नहीं ली गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
बैठक में प्रखंड अध्यक्ष पवन कुमार, जयप्रकाश तिवारी, नगर अध्यक्ष उपेंद्र कुमार यादव, सुमन प्रसाद कुशवाहा, जितेंद्र राम, शैलेश सिंह, सोनू सिंह, अमरेंद्र सिंह, पंकज रस्तोगी, गिरधारी रस्तोगी, मोहम्मद मोगल, जितेंद्र राय, उमेश ठाकुर, रमेश सजल, रफीक अंसारी, शौकत अंसारी, साहेब हुसैन, रिजवान अहमद, विवेक कुमार, सुजीत कुमार, समरेश सिंह, संजय साह, अनिल सिंह, आनंद कुमार, गुलाम सरवर, सुरेंद्र राय, गाजी हसन, आदि सैकड़ों शिक्षकगण शामिल हुए।