
प्रखंड के मध्य विद्यालय नेवारी में प्राथमिक एवं मध्य विद्यालय के शिक्षकों के लिए चल रहे पाँच दिवसीय निष्ठा ट्रेनिंग का समापन शुक्रवार को हुआ।जिसमें पहले चरण में प्रखण्ड के विभिन्न विद्यालयों के 150 एवं दूसरे चरण में भी 150 कुल अब तक 300 शिक्षकों ने ट्रेनिंग लिया।प्रशिक्षण का पहला चरण 03 फरवरी से 07 फरवरी तथा दूसरा चरण 10 फरवरी से 14 फरवरी तक चला।समापन पर सभी शिक्षकों को निष्ठा ट्रेनिंग का प्रमाणपत्र दिया गया। एसआरपी राजीव रंजन ने बताया कि विद्यालय प्रमुखों और शिक्षकों के सम्रग उन्नति के लिए यह प्रशिक्षण एक राष्ट्रीय पहल है।जिसका आयोजन बिहार शिक्षा परियोजना के तहत किया गया है।जिसमें शिक्षकों को कौशल व ज्ञान तथा गतिविधियों को कुशलता पूर्वक ट्रेनिंग दिया गया।जिसे प्रशिक्षण के बाद शिक्षक इन गतिविधियों को कक्षा में धरातल पर उतारेंगे।उक्त मौके पर केआरपी बलवंत कुमार,बैजनाथ तिवारी, जयप्रकाश राय,विकास कुमार, बीआरपी मो.अनीस,समन्वयक संजीव कुमार सिंह,संजय कुमार सिंह,कृष्णकांत कुमार,अतुल कुमार ,रामपुकार पंडित,शिधेश्वर पंडित,एचएम पवन प्रताप सिंह, अरुण कुमार चौबे,अवध किशोर राय,लेखपाल अखिलेश्वर कुमार सिंह, बबन सहनी,कुमारी प्रियंका,नीतू कुमारी,स्मिता कुमारी,नागेन्द्र राय सहित अन्य मौजूद थे।




Recent Comments