साइकिल सवार छात्र को अनियंत्रित बाइक से लगी ठोकर , पांच लोग घायल
मांझी(सारण) मांझी-दरौली मुख्य मार्ग पर डुमरी गांव के समीप हुयी दो मोटरसाइकिल तथा एक साइकिल के टक्कर में पांच लोग गम्भीर रूप से घायल हो गये.आनन फानन में सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया.जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद दो को चिंताजनक स्थिति में बेहतर इलाज के लिए छपरा सदर अस्पताल भेज दिया. घायलों में उतर प्रदेश के बलिया जिले के बैरिया थाना क्षेत्र के जमालपुर के राजू गुप्ता,प्रदुम्न महतो,पवन कुमार साह एवं करमनपूरा गांव के राहुल गुप्ता तथा मांझी थाना क्षेत्र के घोरघट गांव निवासी पुनदेव महतो बताये जाते है.पुनदेव तथा राजू गुप्ता को चिंताजनक स्थिति में छपरा रेफर किया गया है.घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के अनुसार दोनो मोटरसाइकिल सवार महेंद्रा नाथ मंदिर से पूजा कर घर लौट रहे थे,इसी बीच डुमरी गांव से अपने घर से स्कूल आ रहे साइकिल सवार को अनियंत्रित दोनो मोटरसाइकिल चालको ने ठोकर मार दी.घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस घटना स्थल पर पहुच कर मामले की छानबीन में जुट गयी.




Recent Comments