‘जनमे द बेटी’ फिल्म की शूटिंग मांझी के भजौना गांव में शुरू, जानिए…… शूटिंग मेंं क्या देख रो पड़े ग्रामीण
—————–
ロभूर्ण हत्या पर आधारित हैं फिल्म
———————-
मांझी (सारण) : प्रखंड के भजौना गांव में भ्रूण हत्या पर आधारित बन रही भोजपुरी फिल्म जनमे द बेटी की शूटिंग शुरू हो गई।रेश इंटरटेनमेंट के बैनर तले फिल्मकार सुधीर कुमार सिंह की परिकल्पना और प्रभात कुमार मार्शल के निर्देशन में बन रही इस फिल्म की शूटिंग देख ही ग्रामीणों की आंखे भर आईं।गर्भ में ही बेटियों को मार देने की समस्या को उकेरती इस फिल्म में जिले के हाईस्कूल शिक्षक व गायक रामेश्वर गोप ,संगीत शिक्षिका सोनम मिश्रा,प्रियंका कुमारी के साथ जाने माने युवा अभिनेता राजू उपाध्याय, जितेन्द्र जख्मी आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।नायक नायिका की बेटी की भूमिका में बाल कलाकार आयुषी शर्मा की भूमिका भी फिल्म में अभिनय की अमिट छाप छोड़ने में सफल हैं। निर्माता सुधीर और निर्देशक मार्शल ने अनुसार बेटी बचाओ के तहत भूर्ण हत्या रोकने के उद्देश्य से बनायी जा रही इस फिल्म की कहानी और संवाद जाने माने लेखक गुलाम हुसैन रिजवी ने लिखा है।आशू स्टूडियो के कैमरा मैन मिथिलेश प्रसाद के अनुसार समाज में व्याप्त कुरीति के खिलाफ भोजपुरी में निर्मित यह फिल्म एक अलग संदेश देने में कामयाब होगी ऐसी आशा की जाती है।निर्माता सुधीर के अनुसार इस फिल्म को सरकारी चैनलों के साथ कई निजी चैनलों पर भी प्रसारित करने का आश्वासन से मिल चुका है।इस अवसर पर फिल्म जगत से जुड़े फिल्मकार आर श्याम, उमेश कुमार ,शिवकुमार सिंह आदि उपस्थित थे।




Recent Comments