जीरादेई (सिवान) : पटना स्थित बापू सभागार में 23 अप्रैल को आयोजित वीर कुंवर सिंह का जन्म दिवस समारोह की सफलता काे ले प्रखंड के विभिन्न गांवों में जनसंपर्क किया गया तथा लोगों को इस कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की गई। दुर्गा प्रताप उर्फ पप्पू सिंह ने बताया कि शौर्य जयंती आयोजन समिति के सानिध्य में आयोजित कार्यक्रम में सूबे से क्षत्रिय समाज के लोग शिरकत करेंगे। इस दौरान विजयीपुर, अकोल्ही, मुईया, सुरवल, भलुवाई, जीरादेई, जामापुर, भरथुईगढ़, भरथुआ, सूर्यपुरा, कोड़रा, मुड़ियाड़ी आदि गांवों में जनसंपर्क किया गया। इस मौके पर ई. पीके मल्ल, रामेश्वर सिंह, संजय सिंह , पूर्व मुखिया बलिंद्र सिंह, पीएन सिंह, जगत पति सिंह, वृजबिहारी सिंह, श्यामा सिंह, संतोष सिंह, हरिकांत सिंह आदि शामिल थे।