
राधे-कृष्ण की भव्य मंदिर निर्माण को लेकर हुआ भूमि-पूजन
मांझी(सारण) : प्रखंड के गोबरही पंचायत के अंतर्गत एकडेंगवा पश्चिम टोला स्थित पाठशाला के समीप राधे-कृष्ण की भव्य मंदिर निर्माण को लेकर भूमि-पूजन किया गया। आचार्य शंकर दयाल तिवारी के देख-रेख में पूर्ण विधि-विधान व आरती के साथ कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

यजमान के तौर पर भूमि-दाता सुरेन्द्र प्रसाद व पत्नी कुंती देवी मौजूद थी। मंदिर के लिए भूमि-पूजन अनुष्ठान में मुख्य अतिथि एकमा विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह, स्थानीय पूर्व मुखिया देंवेंद्र सिंह, सरपंच भरत सिंह, पैक्स अध्यक्ष दिलीप सिंह, पूर्व पैक्स अध्यक्ष राम नारायण सिंह, बीडीसी राकेश कु सिंह, रमेश सिंह सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु ग्रामीण पुरुष-महिलाएं व बच्चे शामिल हुए। सुरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि क्षेत्रीय ग्रामीणों के सहयोग से राधे- कृष्ण के मंदिर का निर्माण कराया जा रहा है।




Recent Comments