वर्ष 2017 : बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का सपना हुआ पुरा, मगर होती रही राजनीति
विनीत कुमार, एकमा
बीते वर्ष 2017 में एकमावासियों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुविधा का सपना पूरा हुआ जब प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को अपग्रेड कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में शिफ्ट किया गया। हालांकि इसे लेकर जमकर राजनीति भी हुई जो अब तक जारी है।

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एकमा की तस्वीर


       सितम्बर महीने की पहली तारीख को पदभार ग्रहण करते ही प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ संजीव रंजन ने अपनी हनक दिखाई व महज 10 दिनों के भीतर ही डॉ संजीव रंजन ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड करा दिया। हालांकि इस कार्य मे एकमा विधायक मनोरंजन सिंह उर्फ धूमल सिंह का भी भरपूर सहयोग प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को मिला और एकमावासियों को 10 सितम्बर से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में उपलब्ध सुविधाओ का लाभ मिलने लगा।
आपको बता दे कि बीते 2 वर्ष से भी अधिक समय तक एकमा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड करने का मामला लटका रहा।
लेकिन अंततः वर्ष 2017 में एकमावासियों को 6 बेड के बदले 30 बेड का अस्पताल मिला।
हालांकि पीएचसी के शिफ्टिंग को लेकर विधायक मनोरंजन सिंह व डॉ संजीव रंजन की टीम विरोधियों के निशाने पर रही।
शिफ्टिंग के पूर्व व बाद में खूब हुई राजनीति
—-
एकमा पीएचसी को सीएचसी में शिफ्ट करने का मामला जब भी सुर्खियों में आता तो एकमा की राजनीति गर्म हो जाती थी।

एकमा सीएचसी का उद्घटान करते विधायक मनोरंजन सिंह (फ़ाइल फ़ोटो)


पूर्व सिविल सर्जन ने एक मीडियाकर्मी से बातचीत में तो यहां तक कह दिया था कि प्रखण्ड परिसर में बना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्वास्थ्य विभाग की जमीन में नही है इसलिए उसमे शिफ्ट करने का सवाल ही पैदा नही होता। हालांकि इसके पूर्व व बाद में भी उन्ही सिविल सर्जन के निर्देश पर पीएचसी को सीएचसी में शिफ्ट किया गया।
     इस पूरे प्रकरण में एकमा व आसपास के राजनीति के धुरंधरों ने हॉस्पिटल की शिफ्टिंग कराने व दूसरे धड़े ने इसे रोकने की पुरजोर कोशिश की। इसमे एक बड़े राजनेता की खूब किरिकिरी भी हुई मगर हुआ अंततः वही जो एकमावासियों के हित में था।