विभाग के लापरवाही को लेकर सहायक विधुत अभियंता के आवास पर ग्रामीणों ने किया हंगामा

मढ़ौरा (सारण): रविवार की सुबह स्थानीय विधुत प्रक्षेत्र के सहायक विधुत अभियन्ता के आवास पर विधुत स्पर्शाघात से मृत महिला के गांव सीमावर्ती इसुआपुर थाना क्षेत्र के टेढ़ा से दर्जनों लोग विभागीय लापरवाही को लेकर जुटे थे।उसी वक्त मढ़ौरा के असाव गांव से भी कुछ लोग जंफर बार बार छोड़ा कर विधुत की अनियमित आपूर्ति की शिकायत को लेकर सहायक विधुत अभियंता देवेंद्र कुमार राम से अपनी फरियाद कर रहे थे।दो गावों के दर्जनों युवकों के विधुत अभियंता के आवास पर एक साथ पहुचने पर हंगामा की स्थिति बन गई।जिसको लेकर सहायक अभियंता श्री राम ने दोनों गांव के समस्याओं को लेकर शीघ्र निवारण के आश्वासन देकर शांत करा देना चाहते थे।लेकिन आक्रोशित लोगों ने विभागीय अन्य कर्मियों के कार्यशैली के लेकर काफी झुब्ध थे और समस्या का तुरंत निदान पर अड़े थे।सहायक अभियंता ने उसी समय बिभागीय कर्मीयो को दोनों गावों में समस्या को ठीक करने के लिये भेज कर लोगो को शांत कराया।इस संबंध में सहायक विधुत अभियन्ता देवेंद्र कुमार राम ने बताया कि टेढ़ा गांव में लगातार बारिश से पोल झुक कर तार लटक गया था।जिसे मिस्त्री भेज ठीक करा दिया गया।वही असाव गाव में छुड़ाए गये जंफर को भी ज़ोर लोगो की शिकायत दूर कर दी गई है।