संदेहास्पद स्थिति में युवक की मौत

✍️परवेज अख्तर/सिवान;
रघुनाथपुर (सिवान) : थाना क्षेत्र के नरहन गांव में एक युवक की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। मृतक गोरख मांझी का पुत्र शशिरंजन मांझी (21 ) बताया जाता है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। बताया जाता शशिरंजन यूपी के रामपुर के पास एक प्राइवेट स्कूल चलाकर परिवार का खर्च चलाता था। वह तीन भाइयों में मांझिल था तथा एक बहन है। उसके पिता की मृत्यु 2012 में हो चुकी है। मां रमिता देवी समेत अन्य परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। शशिरंजन की मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। उसका छोटा भाई अहमदाबाद के किसी प्राइवेट फैक्ट्री में काम करता है।