भूमि विवाद में महिला सहित तीन घायल

✍️परवेज अख्तर/सिवान;
बड़हरिया (सिवान) :थाना क्षेत्र के सुरहिया पूरब टोला सोमवार की शाम में भूमि विवाद को ले दो पक्षों में हुई मारपीट में एक महिला सहित तीन
लोग घायल हो गए। घायलों में यास्मीन परवीण, अलानूर आलम और मंजूर आलम शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए बड़हरिया प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में लाया गया।घायलों में मंजूर आलम की स्थिति चिंताजनक होने के कारण चिकित्सक द्वारा सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया।
इस मामले में घायल यास्मीन पररवीण के बयान पर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है जिसमें गांव के ही नजीर अहमद,नेसार आफताब सहित सात लोगों को आरोपित किया गया है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि सभी आरोपी घटना के बाद घर छोड़ कर फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।