पटना के आईजीआईएमएस में लियो क्लब छपरा के पांच सदस्यों ने किया रक्तदान

छपरा : सच में रक्त का कोई विकल्प नहीं होता, इंसान हीं इंसान के काम आता है और उसमें भी किसी जरूरतमंद को यदि कोई अपने शहर से दूसरे शहर की धरती पर जाकर रक्तदान करता है तो यह अपने आप में गर्व की होती है । कुछ ऐसा हीं किया है लियो क्लब छपरा सारण के पाँच रक्तवीरों ने ।

अन्तर्राष्ट्रिय स्वयंसेवी संस्था लायंस इंटरनेशनल की स्थानीय युवा इकाई लियो क्लब छपरा सारण को फेसबुक के माध्यम से मालुम हुआ कि पटना के आईजीआईएमएस में किसी जरूरतमंद मरीज को पाँच युनिट एबी पोजिटिव ब्लड की आवश्यकता है एवं वह रक्त की कमी से जिंदगी और मौत के बीच लड़ रहा है, तभी लियो अध्यक्ष अमरनाथ ने मरीज के परिजनों से दिये गये फोन न. पर संपर्क किया एवं छपरा से अपने पाँच सदस्यों लियो संदीप कुमार, अनुरंजन गुप्ता, प्रकाश, आकाश दीप एवं साहिल अंसारी को तत्काल आईजीआईएमएस के लिये रवाना कर दिया एवं इन रक्तवीरों ने अपना रक्तदान कर उस मरीज की जान बचाई जो कि सारण के लिये गर्व की बात है ।
वहाँ मौजुद अन्य लोग एवं मरीजों के परिजनों ने इस नेक कार्य के लिये लियो क्लब छपरा सारण का एवं सभी रक्तदाताओं का आभार प्रकट किया एवं साथ हीं यह भी कहा कि सच में सारणवासियों का दिल बहुत बड़ा होता है एवं इस तरह से लियो क्लब के ग्लोबल एवं नि:स्वार्थ सेवा कार्य का पता चलता है ।
इस नेक कार्य पर लियो क्लब छपरा सारण के अध्यक्ष लियो अमरनाथ, लियो चेयरपर्सन लायन डा नवीन द्विवेदी, निर्वतमान जिलापाल लायन डा एस के पान्डे, निर्वतमान अध्यक्ष लियो साकेत श्रीवास्तव सचिव आलोक गुप्ता तथा सभी लायन एवं लियो सद्स्यों ने इन रक्तवीरों पर गर्व करते हुए इन्हें इस नेक कार्य के लिये बधाइयाँ दी हैं ।
जानकारी लियो क्लब के पी आर ओ लियो प्रकाश गुप्ता ने दी ।