रंगदारी मांगने का आरोप

✍️परवेज अख्तर/सिवान;
पचरुखी (सिवान) : प्रखंड मुख्यालय स्थित भवानी मोड़ के पास भवन निर्माण करा रहे एक व्यक्ति से गांव के ही आधा दर्जन लोागें ने मारपीट की तथा रंगदारी की मांग की। इस संबंध में पीड़ित जसौली निवासी नागेंद्र सिंह ने थाने में आवेदन देकर गांव के ही आधा दर्जन लाेगों को आरोपित किया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।