सीवान :किसान की पम्पसेट मशीन चोरी 
#न्यूज़ इनपुट-मनेजर गुप्ता 

गोरियाकोठी
प्रखंड के जामो थाना क्षेत्र के जामो पच्चिमटोला के एक किसान का चोरो ने बीती रात एक पम्पिसेट चोरो ने उनके खेत से चोरी कर लिया।
बताया जाता है की जामो पच्चिमटोला निवासी किसान अम्बिका प्रसाद जो की अपने खेतो की सिंचाई के लिए अपने ही खेत में पम्पिसेट बैठाये थे। मंगलवार की रात्रि कुछ चोरो ने कुहासे का फायदा उठा कर चोरो ने उनकी पम्पिसेट चोरी कर ली।सुबह किसान जब अपने खेत में खिंचाई के लिए पहुँचे तो उनकी पम्पिसेट नहीं था।यहाँ के लोगो का कहना है की जामो में आज कल चोरो का काफी ख़ौफ़ हो गया है। पिछले ही हप्ते चोरो ने इसी मोह्हले से चोरो ने दो तिन घटना का अंजाम दिया है और प्रसासन हाथ पर हाथ धर बैठी है।