वैशाली : स्कूली गाड़ी में अचानक लगी आग,कोई हताहत नही

महुआ : महुआ जवाहर चौक पर एक निजी स्कूल की गाड़ी में अचानक आग लग गयी।लेकिन गाड़ी में किसी के नही होने के बजह से एक बहुत बड़ा हादसा टल गया।स्कूल की छुट्टी से थोड़ी देर पहले ये घटना घट गई।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यदि थोड़ी देर बाद यह घटना होती तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।मिली जानकारी के अनुसार।शुक्रवार को दिन के लगभग 11 बजे गुरुकुल एकेडमी स्कूल की गाड़ी स्कूल के सामने मैदान में खड़ी थी।अचानक गाड़ी से धुआ उठने लगा। इसके बाद गाड़ी धू-धू कर जलने लगी। आग लगते ही आसपास के लोगों की भाड़ी भीड़ इक्कठी हो गई।जिससे लोगों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलने पर दमकल की गाड़ी ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।बताया जाता है गाड़ी को तेज धुप में रहने के कारण बैटरी की शॉर्ट सर्किट होने के बजह से गाड़ी में आग पकड़ लिया।गाड़ी में आग लगने से गाड़ी जलकर खाक हो गई वही कोई भी हताहत नहीं हुआ है।गाड़ी में आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश की लेकिन पानी की दिक्कतों की बजह से आग पर काबू नही पाया जा सका और गाड़ी धु धु कर जलती रही।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गाड़ी खाली मैदान में खड़ी थी, यदि छूट्टी के बाद यदि रास्ते मे घटना घटती तो एक बड़ी घटना होने से इनकार नहीं किया जा सकता।