एकमा में 10 जून को होगा टैलेंट सर्च एग्जाम, शुरू हुआ रजिस्ट्रेशन
विनीत कुमार, एकमा
प्रतियोगी व तकनीकी शिक्षा के प्रति स्कूली बच्चों में जिज्ञासा पैदा करने के उद्देश्य से टैलेंट सर्च एग्जाम का आयोजन किया जाएगा। क्षेत्र के बच्चों को करीब एक दशक से भी अधिक समय से कंप्यूटर की शिक्षा दे रहे विज़ार्ड टेक के निदेशक ओपी गुप्ता ने बताया कि इस साल दसवीं बोर्ड की परीक्षा देनेवाले छात्र छात्राओं के लिए 10 जून को परीक्षा तिथि निर्धारित की गई है।

श्री गुप्ता ने बताया कि एकमा ब्लॉक रोड एलआईसी कार्यालय के निकट में परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा। दसवीं वर्ग स्तर तक के प्रश्न शामिल रहेंगे। 100 अंक की इस परीक्षा में सामान्य ज्ञान व कम्प्यूटर से संबंधित सवाल भी पूछे जायेंगे। यह परीक्षा दो घण्टे की होगी।

परीक्षा में सफल टॉप थ्री के अतिरिक्त टॉप 25 परीक्षार्थियों को भी पुरस्कृत किया जाएगा। इस परीक्षा में शामिल होने के लिए इक्षुक विद्यार्थी अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया जारी है।
संस्था के निदेशक ओपी गुप्ता ने बताया कि उत्तर पुस्तिका का मूल्यांकन, व परीक्षा पूरी पारदर्शी तरीके से ली जाएगी।




Recent Comments