मढ़ौरा(सारण) । गौरा ओपी क्षेत्र के मोथहा यादव टोला में गंडकी नदी से भैस निकालने में एक वृद्ध डूब गया । मृतक मोथहा यादव टोला निवासी 59 वर्षीय झरिलाल राय बताया गया है । मिली जानकारी के अनुसार वृद्ध झड़ीलाल राय की भैस संध्या तीन बजे के करीब पास से गुजरने वाली गंडकी नदी को पार करके खेत की तरफ चली गयी थी । वृद्ध झड़ीलाल राय भैस को वापस लाने के लिए पहली बार में नदी को पार करके दुसरी तरफ चला गया था । भैसों के साथ दुसरी तरफ से वापस लौटने के दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डुब गया ।