दैनिक खोज खबर /जलालपुर (सारण)। जलालपुर प्रखंड के हाई स्कूल, जलालपुर को अब ‘सरस्वती विद्या निकेतन आदर्श विद्यालय’ के नाम से जाना जाएगा। बिहार सरकार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के 551 चयनित आदर्श विद्यालयों का ऑनलाइन उद्घाटन किया। इसी क्रम में जलालपुर स्थित विद्यालय का भी रिमोट के माध्यम से उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह मे पहुंचे सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने कहा कि जलालपुर प्रखंड में केवल इसी विद्यालय का चयन आदर्श विद्यालय के रूप में हुआ है। इसे आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित किया जाएगा, ताकि यह पूरे प्रखंड के लिए एक मॉडल स्कूल के रूप में स्थापित हो सके। उन्होंने कहा कि विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों को सैनिक स्कूल, नवोदय विद्यालय तथा अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी बेहतर वातावरण और मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जाएगा।

उन्होंने बताया कि बिहार के 551 विद्यालयों को आदर्श विद्यालय के रूप में विकसित किया जा रहा है, जिनका उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा और आधुनिक संसाधन उपलब्ध कराना है।

समारोह में बीडीओ विनोद कुमार प्रसाद, अंचल पदाधिकारी राजन कुमार प्रधानाध्यापिका पुष्पा कुमारी,शिक्षक तारकेश्वर कुमार, प्रभातेश कुमार, छोटन तिवारी यादव, अरविन्द पांडेय,शशिकला, मयंक सिंह, पुनीता कुमारी, रत्नाकर मिश्रा, कविता कुमारी, पूजा कुमारी प्रमोद कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षक शिक्षिकाएं छात्र छात्राए,विद्यालय परिवार के सभी सदस्य व सैकड़ो स्थानीय लोग उपस्थित रहे। उद्घाटन के बाद विद्यालय परिसर में उत्साह का माहौल रहा और उपस्थित लोगों ने इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की।