सोनपुर में मोबाईल लूटने के दौरान बदमाशो ने युवक को मारी गोली

सोनपुर — सोनपुर के पुरानी गंडक पुल के पास एक युवक अपने घर से प्रतिदिन टहलने के क्रम में गुरुवार के सुबह में अपराधी ने गोली मार दी जिसे वह बुरी तरह से घायल हो गया । घायल युवक सोनपुर के नौलखा मंदिर निवासी बिनोद दास के पुत्र गोविंद कुमार उर्फ रोहित उम्र 17 वर्ष का है। उपस्थित लोगों ने बताया कि कुछ अज्ञात अपराधियों ने सुबह टहलने दौरान पुरानी गंडक पुल पर मोबाइल लूटपाट के मकसद से जब लूटने में कामयाब नहीं हो सका तो अपराधियों ने गोली मार दिया जो उसके पेट के ऊपर पजरे मे लगी. जिसके बाद उसे गंभीर स्थिति मे हाजीपुर सदर अस्पताल मे भर्ती कराया गया.जहाँ डॉक्टर ने नाजुक हालत को देखते हुए वेहतर उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है । इस खबर की जनकारी हाजीपुर टाऊन थाना मे मिलते ही पुलिस ने मामले को तहकीकात में जुट गयी है. लेकिन ये मामला बहुत भयावह है। इस तरह से पूरे सोनपुर क्षेत्र में आये दिन कहि न कहि अपराधी ने अपराघ की धटना को अंजाम दे रहा है।