छपरा युवा ब्राह्मण चेतना मंच के द्वारा निकाली गई भव्य शोभा यात्रा

छपरा :भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की आज जयंती के अवसर पर सैकड़ो की संख्या में ब्राह्मणों ने ईस आयोजन मर लिया हिस्सा।
वही छपरा जिला के पूर्व भाजपा अध्यक्ष वेदप्रकाश उपाध्याय के द्वारा भगवान परशुराम की विधिवत पूजा अर्चना की गई ।उसके बाद जयघोष के साथ शहर भ्रमण किया गया ततपश्चात ये शोभा यात्रा शहर के एक प्राचीन बटुकेश्वर नाथ मंदिर में जाकर रुकी। जहां आज विप्र बटुकों का सामूहिक उपनयन संस्कार होना है वैसे बटुकों का आज उपनयन संस्कार होगा जो आर्थिक तंगी के शिकार है ।उन्हें युवा ब्राह्मण चेतना मंच कर द्वारा अपनर खर्चे से 25 बटुकों बालको का विधिवत उपनयन संस्कार होगा।