वैशाली-पानी पीने के बहाने घर में घुसें अपराधियों ने युवती को मारी गोली, मौत

लालगंज एक महिला को घर में घुसकर अपराधी गोली मारकर फरार हो गया । महिला की घटनास्थल पर हीं मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते हीं पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। घटना के पीछे का कारण , दूसरे समुदाय में लव मैरिज करना बताया जा रहा है। लालगंज थाना क्षेत्र के वार्ड 03 के चिमनापुर मुहल्ले में एक किराए के मकान में अपने पति और बच्चों के साथ रह रही महिला राविया प्रवीण से अपराधी ने पानी पीने का बहाना करते हुए दरवाजा खोलवाया और गोली मार दी। जिससे घटनास्थल पर हीं महिला की मौत हो गई। घटना के वक्त मौजूद उसका बेटा इस बात की जानकारी अपनी बहन को दिया। जिसके बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी लालगंज थाना को दी। जिसके बाद लालगंज थाना,वैशाली थाना और करताहां थाना घटनास्थल पर पहुंचकर शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया। दूसरे समुदाय में शादी करने की सजा दी गई। दअरसल घटारो गांव के संतलाल साह का लड़का रंजीत साह हलुआई और टेंट का काम करता है। रंजीत साह की पहली शादी लालगंज के पच्चीओर मुहल्ला निवासी मोहन साह की बेटी राधा कुमारी से 2006 में हुई थी। जिससे उसे दो लड़का अंकित और आदित्य हुआ। बाद में उसने अपने गांव घटारो के हीं मो मोकिल के बेटा मो जमील की पत्नी राविया प्रवीण से प्रेम करने लगा। राविया प्रवीण भी दो बच्चे की माँ थी। 28 फरवरी 2018 को रंजीत राबिया प्रवीण से शादी रचा लिया। जिसके बाद रंजीत अपनी पहली पत्नी को गाँव में और दूसरी पत्नी को बाजार में रखने लगा। दूसरी पत्नी से भी उसे एक बच्ची हुई। मृतिका के पति का कहना है कि दूसरी शादी के बाद से ही रबिया के सराय थाना के सोनवर्षा गांव निवासी उसका भाई अनिशु रहमान, शकिलू रहमान, उसके पिता अब्दुल कयूम, उसकी शाली बबली खातून, हमेसा दोनों को जान से मार देने की धमकी दिया करते थे। कुछ दिन पहले जब वह किराया लेकर बतरौल और रेपुरा में रह रहा था तो उसका साला अनिशु रहमान अपने साथियों के साथ आकर मेरी पत्नी के साथ मारपीट भी किया था। उसका कहना है कि 15 मई 2019 को वह चिमनापुर निवासी वीरचन्द्र सिंह के मकान में डेरा लिया था जहाँ अपनी दूसरी पत्नी और तीन बच्चों के साथ रह रहा था।नंन्हे से बच्चे के नजरो के सामने उसकी माँ को मौत के घाट उतार दिया। घटना के बारे में मृतिका का दस वर्षीय बेटा अनवर उर्फ़ गोलू ने बताया कि पूरी घटना उसके सामने घटी। उसका कहना है कि एक मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग आये और पानी का बहाना करके माँ से दरवाजा खोलवाये। जिसके बाद एक व्यक्ति घर में घुसा और पिस्टल निकाल कर उसकी माँ के सर में मार दिया । जिससे उसकी माँ की मृत्यु हो गई। उसका कहना है एक व्यक्ति जो घर में आया ,उसे वह देखा मगर जो मोटरसाइकिल पर हीं बैठा रहा, उसे वह नहीं देख पाया। इस संबंध में थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि इस मामले में मृतिका के पति ने मृतिका के पिता, भाई और बहन पर साजिश रचते हुए हत्या कराने की आशंका जाहिर करते हुए प्राथमिकी दर्ज कराया है। जिसके बाद से अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी शुरू कर दी गई है।