
मढ़ौरा नगर के मुख्य पार्षद पर अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिये असंतुष्ट गुट हुआ गोलबंद
मढ़ौरा.नगर सरकार के दो वर्ष के कार्यकाल बीतते ही मुख्य पार्षद के खिलाफ असंतुष्ट पार्षदों की गोलबंदी अपने मिशन की सफलता के लिये तैयारी शुरू कर दी है।जिससे असंतुष्ट गुट द्वारा मुख्य पार्षद पर अविश्वास प्रस्ताव लगाने की आहट से चर्चाओं का बाजार गर्म है ।सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार जल्द ही पदेन मुख्य पार्षद के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पेश होने की संभावना जतायी जा रही है।

अविश्वास प्रस्ताव की सुगबुगाहट एक पखवाड़े पहले शुरू होकर अब असंतुष्ट गुट का तीर्थाटन पर जाना कुछ ज्यादा ही हवा दे रहा है।जिससे सत्ता गुट की भी नींद टूट गई है।कहा तो ये भी जा रहा है कि सत्ता पक्ष भी अपनी ओर से सभी हथकंडे फेंकना शुरू कर दिया है।जिससे समय के साथ लड़ाई भी काफी गंभीरता से दोनों खेमा लड़ लेने के मूड में है।वैसे तो असंतुष्ट गुट के नेतृत्व कर रहे वार्ड पार्षद राखी कुमारी के वार्ड प्रतिनिधि विष्णु गुप्ता पहले सत्ता पक्ष के ही तरफ थे और मुख्य पार्षद ललन राय के ताजपोशी में अपना पूर्ण समर्थन जताया था।लेकिन इधर दो साल बीतने के बाद असंतोष इतना पनपा कि मुख्य पार्षद ललन राय पर अविश्वास प्रस्ताव लाने का नेतृत्व में लग गए ।जिससे अन्य असंतुष्ट वार्ड पार्षद को गोलबंद कर एक नया गुट बनाकर तत्कालीन मुख्य पार्षद ललन राय को चुनौती देने के फिराक में लगे है। कहा जा रहा है कि बहुमत के आंकड़े के बराबर संख्या में पार्षदों को लेकर तीर्थाटन पर है। असंतुष्ट गुट का नेतृत्व कर्ता विष्णु गुप्ता और वर्तमान मुख्य पार्षद ललन राय दोनों ही प्रतिनिधि स्थानीय राजद विधायक जितेंद्र राय के काफी विश्वासपात्र है।लेकिन अभी विधायक किसके पक्ष में है और किसके पक्ष में नहीं है, इसपर से पर्दा पूरी तरह से उठना बाकी है ।लेकिन समय के साथ हो सके तो ये भी गांठ खुल जाय, तो कोई आश्चर्य नहीं होना चाहिये।मालूम हो कि मढ़ौरा नगर पंचायत में वार्ड पार्षदों की संख्या कुल सोलह है।जिससे नये गुट से पार्षद के नेता को सर पर ताज चढ़ाने के लिये बहुमत का आंकड़ा को छूने के लिये नौ सदस्यों का समर्थन जरूरी होगा।फिलहाल दोनों ओर से बराबरी की लड़ाई दिख रहा हैं।दोनो खेमे से बहुमत का दावा किया जा रहा है।लेकिन वक्त ही बताएगा कि कौन किस पर भारी पर रहा है।




Recent Comments