
वैशाली : दिल्ली एम्स में इलाजरत सीआरपीएफ जवान की मौत,घर पर शव पहुँचते ही मचा कोहराम
महुआ : महुआ अनुमंडल क्षेत्र के ददुआ गांव निवासी सीआरपीएफ के जवान नीतीश कुमार का बीमारी के चलते दिल्ली के एम्स में निधन हो गया।बुधवार को महुआ अनुमंडल के पातेपुर थाना क्षेत्र के ददुआ गांव स्थित पैतृक घर पर शव आते ही कोहराम मच गया।थानाध्यक्ष कृषदेव खतैत ए एस आई अमरेश पांडेय के साथ सिपाहियो ने जवान को गार्ड ऑफ आनर देकर आखिरी सलामी दी। इसके बाद शव को सुक्की सरैया घाट ले जाकर अंतिम संस्कार किया गया।उक्त गांव निवासी देवनाथ चौधरी के पुत्र नीतीश कुमार सीआरपीएफ के सिपाही के पद पर कार्यरत थे। तबियत खराब होने पर को जवान को दिल्ली एम्स में भर्ती कराया गया था जहाँ इलाज के दौरान ही हालत बिगड़ गई जिससे जवान की मौत हो गई। इसके बाद पार्थिव शरीर को गांव लाया गया।शव आते ही पूरे इलाका गमगीन हो गया है।वही परिजन में कोहराम मच गया। यहां पुलिस लाइन से आए जवानों के साथ आए गार्ड आफ आनर दिया। उधर, घटना के बाद घर में कोहराम मचा है।जिसमें पातेपुर थाना के जवानों ने सलामी दी।।वही स्थानीय मुखिया अरुण साह, सरपंच शम्भू गुप्ता, उप प्रमुख कृष्ण मोहन भारती, भाजपा मंडल अध्यक्ष अजब लाल साह, वरिष्ठ भाजपा नेता शिव चंद्र राम, सत्येंद्र चौधरी, उपेन्द्र ठाकुर,महेश चौधरी, सुक्की मुखिया सत्यानंद पासवान आदि सैंकड़ो ने अमर जवान नीतीश कुमार को नमन कर उन्हें श्रधांजलि दी।




Recent Comments