दुर्गा पूजा को ले शांति समिति की बैठक

✍️परवेज अख्तर/सिवान;

बसंतपुर (सिवान): दुर्गा पूजा व दशहरा को ले गुरुवार को
थाना परिसर में थानाध्यक्ष रणधीर कुमार, बीडीओ मो. आशिफ
की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। बैठक पूजा को
शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को ले कई निर्देश दिए गए।
बैठक में प्रखंड प्रमुख शशिकांत सिंह, रवींद्र सिंह, पूर्व प्रमुख ओमप्रकाश सिंह,
कृष्णा प्रसाद, अखिलेश सिंह, उत्तम कुमार, रामराज चौरसिया,
राजेश कुमार, संदीप कुमार आदि मौजूद थे।

चिकित्सक के परिजन से मिला लोजपा का शिष्टमंडल

✍️परवेज अख्तर/सिवान;

बड़हरिया (सिवान):
थाना क्षेत्र के शेखपुरा बाजार में बुधवार को रंगदारी को
लेकर हुई हवाई फायरिंग से डॉ. योगेंद्र प्रसाद के परिजन दहशत में हैं।
पुलिस इस घटना के बाद काफी सक्रिय हो गई है। लोजपा प्रदेश
महासचिव मुजफ्फर इमाम, जिलाध्यक्ष वीरबहादुर सिंह, गुड्डू सिंह आदि ने
शेखपुरा पहुंचकर डॉ. प्रसाद और उनके परिजनों से मिलकर कुशल क्षेम पूछा
तथा एसपी से इस घटना में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की।
साही चिकित्सक के परिजनों को सुरक्षा मुहैया कराने की मांग की।
इस मौके पर रिंकू तिवारी, अबुल हसन, वीरेश सिंह,
नंदकिशोर राम उर्फ साधु, नरेंद्र पर्वत आदि मौजूद थे।