Θ बेतिया – बगहा:– *महादलित बस्ती में फहरा तिरंगा, लोगों ने मनाया गणतंत्र दिवस*

✍न्यूज इनपुट नीरज ठाकुर बेतिया (पं.च) बिहार 👉बगहा नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड 31 के महादलित बस्ती में गणतंत्र दिवस के अवसर पर तिरंगा झंडा फहरा कर राष्ट्रीय पर्व मनाते हुए इसके मूल्यों एवं महत्व को बतलाया गया।

स्थानीय निवासी शिक्षक यदुनंदन राउत ने पुलिस प्रशासन के बगहा पुलिस जिला DSP श्री संजीव पासवान, वार्ड 31 के नगर आयुक्त प्रतिनिधि मोo गयासुद्दीन अंसारी, विकास मित्र महेश रजक, जदयु नगर प्रवक्ता मोo राशिद सहित अन्य लोगों, ग्रामीणों एवं बच्चों के गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रध्वज फहराया एवं संविधान लागू होने एवं उसके लाभ व मूल्यों के बारे में अपने विचार व्यक्त किए। DSP श्री संजीव पासवान ने भी संविधान एवं गणतंत्र दिवस के बारे में लोगों को बताया।
इस अवसर पर स्थानीय निवासी लालबाबू राउत, संजय राउत, मंटू राउत, अनिल कुमार, निशांत कुमार, अनिकेत कुमार, सुमित कुमार, मधुसूदन प्रसाद साह, नगीना गोंड, सुरेन्द्र गोंड, त्रिलोकी ठाकुर, छोटेलाल राम, चम्पा देवी, बरसाती देवी, शीला देवी, ममता देवी, सुखमीना देवी, मधु देवी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहें।




Recent Comments