सारण/परसा-थाना क्षेत्र के शंकरडीह में रविवार कि देर शाम बाढ़ कि पानी मे डूबने से 34 वर्षीय युवक कि मौत हो गई।
मृतक युवक परसा मथुरा गाँव निवासी अनुप लाल दास के 34वर्षीय पुत्र विकास कुमार बताया जाता है।मिली प्राप्त जानकारी के अनुसार मृत युवक शौच करने गया था। पानी मे पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में डूबने से मौत हो गई।स्थानीय लोगो के सहयोग से पानी से बहर निकाल कर आनन फानन में उपचार हेतू समुदायिक स्वास्थय केंद्र परसा लाया गाया।चिकित्सक ने युवक की परीक्षण कर मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए छपरा भेज दिया।




Recent Comments