वैशाली:बाइक सवार अज्ञात बदमाशों ने गोली मार शिक्षक को किया जख्मी,  पीएमसीएच रेफर
#राजा बाबू 
हाजीपुर 
 वैशाली जिले के राघोपुर थाना क्षेत्र में मीरामपुर  गांव में मंगलवार की रात्रि में शिक्षक पर जानलेवा हमला किया गया । पिस्टल के  बट से शिक्षक को मारकर बुरी तरह जख्मी कर दिया प्राप्त सुचना के अनुसार शिक्षा के राजेश कुमार ने बताया कि पड़ोसी पंचायत मलिकपुर के पूर्व मुखिया राजेंद्र राय के यहां कुछ काम से गए थे । देर रात्रि लौटने के क्रम में कुछ लोग 2 ,3  मोटरसाइकिल से पीछा करते हुए घर तक आए घर पहुंचते ही जब मैं  अपना मोटरसाइकिल दरवाजे पर खड़ा किया और मोटरसाइकिल  से उतरते क्रम में पिस्टल के बट से सिर पर मार कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया।  कुमार ने बताया कि  हमलावरों ने पिस्टल से हवाई फायरिंग भी की घटनास्थल पर शोर सुनकर ग्रामीण दौरे और राजेश कुमार को आनन-फानन में प्राथमिकी स्वास्थ्य केंद्र राघोपुर ले गए जहां शिक्षक राजेश कुमार का प्राथमिक उपचार किया गया और बाद में बेहद इलाज के लिए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।  इस संबंध में शिक्षक राजेश कुमार ने बताया कि गांव के ही रमेश राय समेत अज्ञात बदमाशों ने घेरकर पिस्टल  से हमला कर बुरी तरह जख्मी कर दिया।