वैशाली:बिदुपुर में उचक्के ने महिला को मदद के बहाने उड़ाया एटीएम से रूपया
#प्रेम कुमार
बिदुपूर (हाजीपूर)
बिदुपुर थाना क्षेत्र के बिदुपुर बाजार स्थित पीएनबी बैंक के नीचे लगे एटीएम के इर्दगिर्द उचक्के मंडराते रहते है और आए दिन महिला को एटीएम में प्रवेश करते देख मदद करने के लिए उचक्के आ टपकते है और भोली भाली महिला को अपने जाल में फंसा कर रुपये की निकासी कर फरार हो जाते है ऐसा ही एक मामला बिदुपुर थाना क्षेत्र के कंचनपुर ग्राम की महिला का हुआ है ठगी के शिकार महिला सोनी कुमारी पति बिनोद कुमार ने अपने खाते से रुपये की निकासी के लिए पीएनबी के एटीएम में घुसी वैसे ही एक युवक आ धमका और जल्द पैसों की निकासी करवाने के नाम पर फटाफट दो हजार की निकासी कर महिला के हाथ मे एटीएम कार्ड बदल कर दूसरा कार्ड धरा कर चलते बना थोड़ी ही देर में महिला के मोबाइल पर छह हजार की निकासी का मैसेज आया तो बैंक जाकर संपर्क किया बैंक में अधिकारी ने बताया कि खाते के सभी पैसों की निकासी हो चुकी है और जो एटीएम महिला के पास है वह किसी गौरव कुमार का है मामले को ले महिला सोनी कुमारी ने थाने में एक आवेदन देकर करवाई की मांग की है




Recent Comments