अंतराष्ट्रीय युवा महोत्सव पटना में सम्मानित हुए बसंत
पटना : अंतराष्ट्रीय युवा महोत्सव 2018 के पटना तारामंडल विज्ञान भवन मे कार्यक्रम प्रस्तुति देने के बाद उत्कृष्टता के लिये एच आर काँलेज अमनौर के एन. एस .एस स्वयंसेवक बसंत कुमार सिंह को पुरस्कृत किया गया । एड्स जैसे खतरनाक बीमारी से बचाव और रक्तदान करने के लिए इसी मुख्य बिंदु पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुआ । नुक्कड़ नाटक ,नृत्य ,गायन के माध्यम से एड्स के बचाव और रक्तदान करने लिए बिहार के विभिन्न विश्वविद्यालय में से आए छात्र छात्राऔ ने पुरे समाज को संदेश दिया ।