
मशरक। मशरक थाना क्षेत्र के हरपुरजान गांव में शनिवार की देर शाम दो पक्षों में जमकर मारपीट के साथ तलवारबाजी व गोलीबारी की घटना हुई। मारपीट में एक दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। एक पक्ष से घायलों में हरपुरजान गांव निवासी भोला राय के 50 वर्षीय पुत्र सुदीश राय,राम दुलार राय के 50 वर्षीय पुत्र विगन राय,विगन राय के 18 वर्षीय पुत्र अनुप कुमार,स्व दुर्गा राय के 70 वर्षीय पुत्र भोला राय,सुभाष राय के 25 वर्षीय पुत्र गुड्डू कुमार,जानकी राय के 35 वर्षीय पुत्र नंदिश कुमार और दूसरे पक्ष के जाकीर मिया के 35 वर्षीय पुत्र बाबुदिन आलम, रफीक मिया के 22 वर्षीय पुत्र सोना आलम, हबीब मिया के 45 वर्षीय पुत्र रोजा मिया, कलामुददीन मिया के 26 वर्षीय पुत्र मैनुद्दीन आलम, बाबुदिन मिया के 16 वर्षीय पुत्र जावेद आलम का नाम शामिल है। मामले में मारपीट की घटना सुनकर मौके पर डीएसपी मढ़ौरा इंद्रजीत बैठा, थानाध्यक्ष रत्नेश कुमार वर्मा पूरे दल बल के साथ पीएचसी परिसर पहुंच मामले में जानकारी ली और उनके गांव हरपुरजान गये।

मामला बताया जा रहा है कि शुक्रवार को सार्वजनिक चंदे से बने पुलिया पर बच्चे छलांग लगाकर पानी में स्नान कर रहें थे जिससे पुलिया की मिट्टी पानी में जा रहा था जिसपर बच्चों को रोका गया। फिर शनिवार को धान के खेत में दूसरे पक्ष की बकरी धान चर रही थी उसी को लेकर जमकर विवाद हुआ। जिसमें दोनों पक्षों में तलवार,फरसे चलने लगें जिसमें सभी घायल हो गए। सभी को प्राथमिक उपचार के लिए पीएचसी मशरक में भर्ती कराया गया। मामले में आधा दर्जन को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया। पुलिस ने मौके पर दोनों पक्षों से आधा दर्जन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया और मामले में जाच कर रहें हैं। मारपीट की घटनाओं में बताया कि एक पक्ष के तरफ घटना में गोली भी चली। वहीं घटना से गांव में तनाव बना हुआ है।




Recent Comments