वैशाली:अपहृत युवती बरामद
रिपोर्ट -प्रेम कुमार
बिदुपुर:थाना की पुलिस ने गत 25 मार्च को हुई नावानगर गांव से नाबालिग बालिका के अपहरण मामले में अपहृता डिम्पल को सैदपुर गणेश के निकट बीते रात बरामद किया।विदित हो की गत 25 मार्च को रामलाल साह की पत्नी अन्नू देवी ने बिदुपुर थाना में पुत्री के अपहरण करने की प्राथमिकी विजय राय,नितेश राय सहित चार के विरुद्ध दर्ज कराया था।इस सम्बन्ध में थानाध्यक्ष रितेश कुमार मण्डल ने बताया की केश के अनुशंधान कर्ता ए एस आई प्रदीप कुमार ने उक्त बालिका को बरामद कर न्यायालय में पेश किया।इस सम्बन्ध में केश के अनुसंधान कर्ता प्रदीप कुमार ने बताया की बरामद बालिका डिम्पल नितेश कुमार के साथ महुआ स्थित मंदिर में शादी करने की बात कबूली है।उसका मेडिकल जांच कराने के बाद न्यायालय के निर्देश पर भेजा जायेगा।