समस्तीपुर:कौशल विकास केंद्र के प्रशिक्षणार्थियों के बीच प्रशिक्षण प्रमाणपत्र का हुआ वितरण
न्यूज़ इनपुट -केशव बाबू

विभूतिपुर
विभूतिपुर प्रखंड के मानाराय टोल में सामाजिक संस्था दूर देहात द्वारा संचालित कौशल विकास केंद्र के प्रशिक्षणार्थियों के बीच मंगलवार को प्रशिक्षण प्रमाणपत्र समारोहपूर्वक वितरित किये गये।अध्यक्षता सचिव प्रभु नारायण झा ने की।समारोह को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने प्रशिक्षित युवाओ से स्वरोजगार अपनाकर समृद्ध बनने की अपील की।सरकार के इस महत्वाकांक्षी योजना की सफलता की चर्चा करते हुए वक्ताओं ने युवाओं को स्मार्ट बनाने की आवश्यकता पर बल देते हुए व्यवहार कुशल व संबाद दक्ष बनने की सलाह दी।समारोह का उदघाटन राष्ट्र पिता के तस्वीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया।मौके पर प्रमुख निर्मला किशोर,बी डी ओ डॉ अमित कुमार,उप प्रमुख राम नाथ राय, जिला पार्षद रामदेव राय, पंसस डॉ लाल बाबू पंडित,नकुन चौधरी,श्याम किशोर कुशवाहा, एन वाई सी गौरव कुमार झा,पत्रकार विनय भूषण,चंदन कुमार राय,ज्योति प्रकाश,अजय आनंद,पिंटू कुमार,रामणित कुमार,स्वर्णा कुमारी,स्तुति कुमारी आदि थे।इस अवसर पर 120 प्रशिनार्थियों को प्रमाण पत्र दिया गया।साथ ही गांधी जी के पुण्यतिथि पर उनके जीवन चरित्र पर आधारित क्विज प्रतियोगिता डॉ अभय के निर्देशन में किया गया।सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।