अनियंत्रित बाइक सवार दो युवक ज़ख़्मी
मांझी(सारण) मांझी छपरा मुख्य मार्ग पर अवस्थित मझनपुरा रेलवे क्रासिंग पर अनियंत्रित होकर मोटरसाइकिल सवार युवकों ने गुमटी में टक्कर मार दी. जिससे दोनों मोटरसाइकिल सवार युवक बुरी तरह घायल हो गये. दोनों घायल मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के मगाईडीह गांव निवासी कमलेश कुमार तथा प्रताप कुमार बताये जाते है. दोनों घायलों को स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुचाया. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद चिंताजनक स्थिति में बेहतर इलाज के लिये छपरा सदर अस्पताल रेफर कर दिया. घटना की सूचना मिलते ही मांझी थाने की पुलिस मौके पर पहुच कर घटना की जांच कर रही है तथा मोटरसाइकिल को जब्त कर ली. घटना के सम्बंध में प्रत्यदर्शियों ने बताया कि दोंनो मोटरसाइकिल सवार मांझी की तरफ से काफी तेज गति से आ रहे थे. रेलवे क्रासिंग पर तेज गति होने के कारण अनियंत्रित होकर टकरा गये. दोनो युवक नशा में बताये जा रहे थे.