शराबबंदी के बाद भी सास के साथ-साथ दमाद भी करता था धंधा :दोनों धारायें ,गये जेल
मढौरा (सारण):गौरा ओपी क्षेत्र के रामपुर गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना पर एक महिला धंधेबाज सहित दो को देशी शराब के साथ गिरफ्तार कर शुक्रवार को जेल भेज दिया । बताया जाता है की महिला धंधेबाज सहित एक अन्य कारोबारी रामपुर गांव में देशी शराब बेच रहे थे , इसकी गुप्त सुचना पुलिस को लगी तो पुलिस ने मौके से शराब की गैलेन लेकर भागते गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार महिला देव मुन्नी कुंवर स्थानीय थाना क्षेत्र के रामपुर गांव की थी जबकि अन्य व्यक्ति रिश्ते में पकड़ी गयी महिला का दामाद गरखा थाना क्षेत्र के बभनैया गांव का रितेश मांझी बताया जाता है । दोनों रिश्ते में सास और दामाद बताये जाते है । ये दोनों शराबबंदी के बाद भी धंधे से बाज नहीं आ रहे थे । जिससे पुलिस ने गुप्त सूचना पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया । ओपी इंचार्ज हरेराम सिंह ने बताया की 15 लीटर देशी शराब के साथ एक महिला सहित दो धारायें थे । गिरफ्तार दोनों धंधेबाज को जेल भेज दिया गया है ।




Recent Comments