विदेशी शराब के साथ एक गिरफ्तार

【परवेज अख्तर/सिवान】;
सीवान. उत्पाद विभाग की टीम ने सोमवार को छापामारी के दौरान जीबी नगर थाना क्षेत्र के मजुआ पुल के समीप एसकेएस ईंट भट्ठे के परिसर से 531 बोतल 180 एमएल का विदेशी शराब बरामद किया. जिसमें इलामदीपुर गांव निवासी आशीष कुमार की गिरफ्तारी की गई. छापामारी के दौरान मुन्ना कुमार, अवर निरीक्षक गुंजेश कुमार, जगन्नाथ प्रसाद, राकेश कुमार, सतीश कुमार, अजीत कुमार पंडित व उमेश कुमार राय शामिल थे.

&&&&&&&&&&&&&