👉सीवान के हसनपुरा प्रखंड के हरपुर कोटवा स्थित राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय का शराबी शिक्षक सत्यनारायण राम को शराब पीते MH नगर पुलिस ने किया गिरफ्तार 👈

( काल्पनिक चित्र )
♨सीवान के एमएच नगर थाना के पकड़ी बाजार से गुरुवार की रात्री शराब पीते हुए चार लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया ।गिरफ्तार शराबियों के पास ने पुलिस ने पांच बोतल गोआ निर्मित शराब व एक मारुति ऑल्टो कार भी बरामद किया गया है। एमएच नगर थाना से मिली जानकारी के अनुसार गिरफ्तार शराबियों में हरपुर कोटवा गांव के निवासी व राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय हरपुर कोटवा के सहायक शिक्षक व खेदन राम के पुत्र सत्यनारायण राम व डिब्बी निवासी झोटली महतो पिता राजेश महतो, रणजीत कुमार सिंह पिता पशुपति सिंह, जितेंद्र महतो पिता झाबर महतो शामिल हैं। सभी अभियुक्त को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।
सीवान :: हसनपुरा प्रखंड के हरपुर कोटवा मध्य विद्यालय का शिक्षक सत्यनारायण राम को शराब पीते पुलिस ने किया गिरफ्तार




Recent Comments