छपरा। जय प्रकाश विश्वविद्यालय के सिनेट हॉल में मंगलवार को मनोविज्ञान विभाग के शोधार्थी मनोरंजन पाठक की पीएचडी डिग्री के लिए मौखिक परीक्षा (वाइवा) सफलतापूर्वक आयोजित की गई। परीक्षा ऑनलाइन माध्यम से हुई, जिसमें जयपुर विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग के प्रोफेसर डॉ. ए.वी.एस. मन्दावत वाह्य परीक्षक के रूप में शामिल हुए। शोधार्थी ने अपने शोध ग्रंथ पर आधारित विस्तृत प्रस्तुति दी। वाह्य परीक्षक ने शोध से संबंधित गहन प्रश्न पूछे, जिनका मनोरंजन पाठक ने पूर्ण आत्मविश्वास के साथ संतोषजनक उत्तर दिए। सिनेट हॉल में उपस्थित विभाग के प्रोफेसरों ने भी प्रासंगिक प्रश्न पूछे। सभी प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर मिलने के बाद वाह्य परीक्षक ने शोधार्थी को पीएचडी डिग्री प्रदान करने की अनुशंसा कर दी। इस उपलब्धि पर विभाग के प्रोफेसरों एवं अन्य शोधार्थियों ने मनोरंजन पाठक को बधाई दी। वहीं उनके पूरे शोधकार्य में उनका मार्गदर्शन करने वाले उनके गाइड डॉ दिनेश बल्लभ ने कहा कि मनोरंजन पाठक ने पूरी निष्ठा के साथ यह शोधकार्य किया है। यह उपाधि उनके चार साल के अथक प्रयास प्रयास का परिणाम है। मौके पर मनोविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. आशा रानी, पूर्व विभागाध्यक्ष प्रो. डॉ. पूनम सिंह, सुपरवाइजर डॉ. दिनेश बल्लभ, डॉ. विवेक तिवारी, डॉ. संतोष कुमार, डॉ. नीलम सहित, डॉ फिरोज अहमद, शोधार्थी लक्ष्मण सिंह, आकाश कुमार, अंजलि कुमारी, प्रियंका कुमारी, फिरोज अंसारी, प्रकाश पाण्डेय, विजय कुमार आदि उपस्थित रहे। यह सफलता विश्वविद्यालय के शोध कार्य को नई ऊंचाई प्रदान करती है। मनोरंजन पाठक की मेहनत और समर्पण ने न केवल विभाग बल्कि पूरे विश्वविद्यालय के लिए गौरव की बात है।