• कोरोना को लेकर राहत अभियान में मुखिया संघ के कुछ सदस्य नहीं ले रहे हैं रुचि

इसुआपुर।((सारण) इसुआपुर प्रखंड के मुखिया संघ के अध्यक्ष संगम बाबा ने अपने पद से रविवार को इस्तीफा देने की घोषणा कर दिया । इसको लेकर प्रखंड क्षेत्र में चर्चा है कि आज के हालात में पंचायतों में कोरोना वायरस को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों की भूमिका अहम है,वही कुछ मुखिया के कार्यशैली से क्षुब्ध होकर मुखिया संगम बाबा ने प्रखंड अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने का निर्णय लिया है।बताया जा रहा है कि कोरोना के महामारी में लॉक डाउन से उत्पन्न स्थिति में सरकार ने सभी मुखिया से सहयोग की मंशा से पंचायत स्तर पर आइसोलेशन वार्ड और आपदा राहत केंद्र खोलने के लिए प्रेरित किया है।जिसको लेकर मुखिया संगम बाबा ने डाटारा पुरसौली पंचायत में आइसोलेशन वार्ड और आपदा राहत केंद्र खोल और मुखिया के लिए नजीर पेश किया।लेकिन यह स्थिति उलट बताई जा रही है, जिसमें कहा जा रहा है कि कुछ मुखिया इसको लेकर नाराज हैं कि सरकार तत्काल फंड नहीं दे रही है तो इस तरह से अपनी जिम्मेवारी पर उक्त ब्यवस्था करना उचित नहीं लगता है।इसलिए मुखिया संगम बाबा ने क्षुब्द होकर प्रखंड अध्यक्ष पद से इस्तीफा का पत्र लिखा है।पत्र में अपनी अक्षमता को कारण बताते हुए तत्काल पद से मुक्त करने की बात कही गई है।
क्या कहते हैं मुखिया अध्यक्ष-
कोरोना को लेकर देश-प्रदेश स्तर पर सरकार और जन प्रतिनिधि काफी सक्रिय है।लेकिन इसुआप प्रखंड Kके सभी प्रतिनिधि सक्रिय नही है । जबकि सरकार मुखिया द्वारा खर्च की गई राशि दी जाने वाली है।फिर भी सक्रियता नहीं रखना उचित नही है।-
संगम बाबा, मुखिया संघ अध्यक्ष, इसुआपुर प्रखंड




Recent Comments