गांव-गांव जाकर सीएए के समर्थन में बीजेपी कार्यकर्ता लोगों को करेंगे जागरुक
– 311 शक्ति केंद्रों के 2422 बूथों पर प्रवास कर लोगों को करेंगे जागरुक
– सीएए के समर्थन में लोगों से पीएम कार्यालय पत्र भेजवाने का करेंगे काम
【परवेज अख्तर/सिवान】;
सीवान. मंगलवार को अपराह्न 1:30 बजे निराला नगर भगवान पैलेस में भारतीय जनता पार्टी जिला की बैठक भाजपा जिला अध्यक्ष संजय पांडे के अध्यक्षता में की हुयी. बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश के महामंत्री प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि जिस तरह विपक्ष एवं विरोधी दल सीएए का विरोध कर रहे हैं. उसी को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश ने बूथ-बूथ,गली-गली व गांव-गांव जाकर भाजपा के कार्यकर्ता सीएए के समर्थन में आम जनमानस को जागरूक करने का कार्य करेंगे. इसके लिए जिले के 311 शक्ति केंद्रों के 2422 बूथों पर कार्यक्रम तय किए गए हैं. जिले के आठ विधानसभा में एक विधानसभा टोली का निर्माण किया गया जो विधानसभा के सभी पंचायतों में प्रवास कर सीएए के समर्थन में 8866288662 नंबर पर मुफ्त मिस्ड कॉल करके आम जनता का समर्थन प्राप्त करेंगे.वही सभी भाजपा कार्यकर्ता प्रधानमंत्री कार्यालय साउथ ब्लॉक नई दिल्ली पर आम जनता से समर्थन पत्र भिजवाने का कार्य करेंगे. प्रमोद चंद्रवंशी ने कहा कि प्रत्येक पंचायत से सीएए के समर्थन में 500 समर्थन हस्ताक्षर किया जाएगा . वहीं पूर्व विधान पार्षद बिहार प्रदेश भारतीय जनता पार्टी के पूर्व उपाध्यक्ष सीवान जिले के प्रभारी लालबाबू प्रसाद ने कहा कि सीएए देश हित एवं राष्ट्र हित में है. विश्व के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संकल्प सबका साथ, सबका विकास एवं सबका विश्वास का परिकल्पना पूर्ण होगा.नागरिकता संशोधन विधेयक से भारत के किसी भी आम नागरिक को क्षति नहीं पहुंचेगी. बैठक का संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष राहुल तिवारी ने किया. उन्होंने 16 जनवरी को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष देश के गृह मंत्री अमित शाह सीएए के समर्थन रैली जो वैशाली में होनी है. सीवान से भी अधिक संख्या में भाजपा कार्यकर्ता को चलने का आग्रह किया. बैठक में मुख्य रूप से विधायक व्यास देव प्रसाद, विधान पार्षद टुन्ना जी पांडे, पूर्व विधायक देव रंजन, मनोज कुमार सिंह, रमाकांत पाठक, प्रोफेसर अभिमन्यु सिंह, जितेंद्र स्वामी, देवेश कांत सिंह, नंद प्रसाद चौहान, प्रदीप कुमार रोज, पूनम गिरी, शिव कुमार मांझी, भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश महामंत्री राजीव कुमार सिंह उर्फ बिट्टू सिंह, शर्मा नंदराम, मुकेश कुमार बंटी, धर्मेंद्र पटेल, अनुराधा गुप्ता, आभा देवी, सुधीर जायसवाल, स्वरूप सिंह राणा, सुरेंद्र पासवान, सुशीला देवी, अर्चना सिंह, गौतम यादव, देवेंद्र गुप्ता, प्रशांत दुबे, अमित कुमार सोनू सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे.




Recent Comments