रितु राज बने जनता काँग्रेस पार्टी के झारखंड राज्य प्रदेश अध्यक्ष
दैनिक खोज ख़बर झारखण्ड :-जनता काँग्रेस एक राष्ट्रीय पार्टी है जो पूरे भारत मे सभी राज्यो में विस्तारित है, जनता कांग्रेश के उदेश्य में लोकतांत्रिक, धर्मनिरपेक्षता, सामाजिक समरसता, राष्ट्रीय एवं सामाजिक विकास, समाजवादी राष्ट्र निर्माण, राष्ट्रीय एकता एवं गरीबो के हाथ मे सता के लिए पार्टी कृत संकल्पित है, साथ ही देश हित मे एकता व अखंडता और आपसी भाईचारा को बढ़ावा देना एवं सभी वर्गों के हितों को देखभाल करते हुए, राष्ट्र की सेवा करना हम सब का परम कर्तब्य है।

रितु राज ने कहा कि हम पार्टी की नीतियों और कार्यक्रमो में विश्वास रखकर पार्टी को आगे बढ़ाएंगे और मजबूत करेंगे एवं पार्टी हित के लिए सदैव संघर्षरत रहेंगे, राष्ट्रीय अध्यक्ष मानवाधिकार प्रकोष्ठ के डॉ० आनन्द कुमार शाही के सौजन्य से राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पार्टी प्रमुख डॉ० महताब राय जी के स्वीकृति से मुझे झारखंड प्रदेश जनता कांग्रेस पार्टी की मानवाधिकार प्रकोष्ठ की जिमेवारी सौपी गयी है।
रितु राज को प्रदेश अध्यक्ष बनने पर शेखर कुमार, जीवन कुमार, मुरारी प्रसाद, शशिभूषण दुबे, उपेंद्र चौधरी, सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओ ने बधाई दिया तथा कहा की प्रदेश अध्यक्ष के साहिबगंज आने पर उनका भव्य स्वागत किया जायेगा।