सारण :जमीनी विवाद में मारपीट में उपसरपंच समेत चार घायल ;प्राथमिकी दर्ज
कुन्दन कुमार
गड़खा।
गड़खा थाना क्षेत्र के माधोपुर गांव में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें सरगट्टी पंचायत के उपसरपंच समेत चार लोग घायल हो गए। घायलों में पहले पक्ष के शिवमंगल सिंह दूधनाथ सिंह है, वहीं दूसरे पक्ष के उमेश कुमार सिंह और निशांत सिंह शामिल हैं। सभी का इलाज गड़खा पीएचसी में हुई। पहले पक्ष के सरगट्टी पंचायत के उपसरपंच शिवमंगल सिंह ने प्राथमिकी दर्ज कराते हुए गणेश सिंह दिनेश सिंह सुशिल सिंह को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मारपीट के क्रम में पैकेट से पांच हजार रुपये और 45 हजार मूल्य के सोने के चैन छीनने का आरोप लगाया।
वहीं दूसरे पक्ष के उमेश कुमार सिंह ने शिवमंगल सिंह दूधनाथ सिंह शिवनंदन सिंह गोल्डी सिंह पिंटू सिंह को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मारपीट के क्रम में 60 मूल्य के सोने के चैन छीनने का आरोप लगाया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है




Recent Comments