बिजौलियां पंचायत समिति के नये भवन का कार्य शुरू
दिलीप मेहता 
मांडलगढ़ 16 जून। बिजौलियां पंचायत समिति के नये भवन का कार्य प्रगती पर है । बिजौलियां पं. स. की प्रथम प्रधान नीता विजयवर्गिय ने बताया कि शक्करगढ़ चौराहे से कोटा हाईवे रोड पर समिति के नये भवन का कार्य शुरू हो गया है । दिनांक 25 जून 2016 को वित्तिय स्वीकृती जारी होकर दिनांक 6 फरवरी 2017 को कार्य शुरू कर दिया।
 नये भवन के बनने से आमजन व समिति के कर्मचारियों को राहत मिलेगी । 2करोड 13 लाख 92 हजार की लागत से बनने वाला नया  भवन 18 माह में तैयार होना है । प्रधान ने बताया कि पंचायत समिति का नया भवन बनना बिजौलियां के लिये बडी सौगात है । प्रधान ने इसके लिये राज्य की मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे व विधायक किर्तीबाईसा का आभार जताया है।