सारण :ससुराल से प्रताड़ित नवविवाहिता ने अमनौर थाने  पहुंच अपनी सुरक्षा की लगाई गुहार

दैनिक खोज खबर ब्यूरो सारण 
अमनौर /सारण 
ससुराल से प्रताड़ित नवविवाहिता भाग अमनौर थाने में पहुंच अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई. मालूम हो कि  भेल्दी थाना क्षेत्र के भेल्दी डीह निवासी साधु महतो की पुत्री दीपमाला कुमारी की शादी अमनौर थाना क्षेत्र के अमनौर हरनारायण डीह निवासी द्वारिका महतो के पुत्र धर्मेन्द्र महतो के साथ तीन वर्ष पहले हुई थी.थाने पहुंच पीड़िता दीपमाला ने अमनौर पुलिस के समक्ष शादी के बाद से ही दहेज को लेकर बराबर मारपीट एवं प्रताड़ित करने का आरोप लगाते हुए पति सहित ससुराल वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी है. थानाध्यक्ष उदय कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.