पटना :

बिहार के पूर्व मुख्‍यमंत्री और हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा (हम) सेक्युलर के प्रमुख जीतन राम मांझी ने एनडीए से गठबंधन से तोड़ने की बात कह रहे है. बुधवार को पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव से मिलने के बाद तेजस्वी यादव के ट्वीट कर फैसले का स्वागत करने से महागठबंधन का हिस्सा जीतनराम मांझी बने तो आश्चर्य नहीं होना चाहिय.क्योकि पिछले दिनो उप चुनाव की घोषणा मे उनको भागीदारी नही मिलने से खास नाराज चल रहे थे .

तेजस्वी यादव ने किया स्वागत
एनडीए को अलविदा कहने के बाद जीतन राम मांझी महागठबंधन का हिस्सा होंगे. मांझी के महागठबंधन में शामिल होने के फैसले पर बिहार के पूर्व उप मुख्‍यमंत्री और राजद नेता तेजस्‍वी यादव ने कहा कि ‘वह (जीतन राम मांझी) मेरे परिजनों के पुराने मित्र हैं. हम उनका स्‍वागत करते हैं.तेजस्वी ने ट्वीट कर शाम 8 बजे जीतन राम मांझि के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की बात कहा है.