सारण :तरैया में 01 अप्रैल से होगा भागवत कथा और योग शिविर का आयोजन,शैलेन्द्र प्रताप ने किया समीक्षा बैठक
#सुरभि तिवारी /तरैया

तरैया।30मार्च 2018
योगिराज देवराहा बलदेव सिंह महाविद्यालय तरैया में 01अप्रैल से 10 अप्रैल तक भागवत कथा एवम योग शिविर का आयोजन होगा।जिसकी तैयारी को लेकर जदयू के वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र प्रताप सिंह ने वाईडीबीएस कॉलेज परिसर में संचालक गोविंद जी महाराज व यज्ञ समिति के सदस्यों के साथ समीक्षात्मक बैठक किया। जिसकी अध्यक्षता डॉ. त्रिलोकी नाथ सिंह ने किया। प्रत्येक दिन 01 अप्रैल से 10 अप्रैल तक सुबह 5 बजे से 7:30 तक योग शिविर एवम सन्ध्या 4 बजे से रात्रि 8 बजे तक संगीतमय भागवत कथा होगा।जिसका संचालन श्री कृष्ण प्रणामी धर्म संत गोविंद जी महाराज के द्वारा किया जाएगा।
उक्त मौके पर संयोजक गुड्डू सिंह ,व्यवस्थापक शेर सिंह,जिला पार्षद श्रीभगवान गुप्ता ,चनेश्वर राम ,सचिव देवकुमार सिंह ,अमरनाथ सिंह ,उपाध्यक्ष अशोक पाठक ,
मुखिया सुशील कु सिंह ,अनिल कुमार यादव ,कॄष्ण कुमार गुप्ता ,संजीव कुमार सिंह ,ब्रज किशोर शर्मा व अन्य मौजूद थे।




Recent Comments