जहाजपुर:रेगर समाज के पंच पटेलो ने किया प्रर्दशन दिया ज्ञापन
आज़ाद नेब
जहाजपुर 16 जून। अखिल भारतीय रेगर महासभा की शाखा जहाजपुर रेगर सेवा युवा संस्थान के पंच पटेलो ने  

समाज के कालूराम रेगर जो रामदेव बाबा के मंदिर का पूर्व मे पुजारी था पूर्व भाजपा पार्षद का पुत्र है। चुनावों मे हार की बोखलाहट के चलते गरीब व्यक्ति जो बी.पी.एल मे थे। राजनैतिक प्रभाव से नाम कटवा दिया। ओर बाइस व्यक्तियों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवायी है।

 जहाजपुर थाने में समाज के ही एक व्यक्ति द्वारा दर्ज कराए गए मुकदमें में निष्पक्ष जांच की मांग एवं वार्ड सख्ंया 11 व 12 के बीपीएल परिवारो के नाम अकारण काटे जाने का विरोध करते हुए एसडीएम करतार सिंह व सीआई नेमीचंद चैधरी को अलग अलग ज्ञापन दिया। रेगर समाज के दिए ज्ञापन में बताया कि समाज के रामदेव मंदिर के पुजारी कालूलाल ने समाज के दर्जनों लोगो के खिलाफ जातिगत फतवा जारी किए जाने का एक झूठा मुकदमा दर्ज कराया। जिसकी निष्पक्ष जांच की जावे व उसके द्वारा की गई शिकायत के आधार पर बीपीएल परिवारो के नाम सूचि से काटे जा रहे है उन पर रोक लगाई जाए। एसडीएम सिंह व थानाधिकारी चोधरी ने पंच पटेलो को निष्पक्ष कार्रवाई का आश्वासन दिया।