मढ़ौरा के वयोवृद्ध कार्यकर्ता की नीतीश कुमार से मिलने की इच्छा होगी पूरी ,शुक्रवार को राजेंद्र सिंह के घर आयेंगे बिहार के मुख्यमंत्री
▶डीएम और एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा
मढ़ौरा (सारण)
प्रदेश के मुख्यमंत्री नितिश कुमार अपने एक वयोवृद्ध बीमार पुराने कार्यकर्ता से मिलने और उनका कुशल क्षेम पूछने शुक्रवार को मढ़ौरा आयेंगे I मुख्यमंत्री के आगमन की सुचना मिलने के बाद से प्रशासनिक महकमे की बढ़ी सक्रियता बढ़ गई है I गुरूवार को जिले के डीएम और एपी ने सुरक्षा से लेकर अन्य बिन्दुओं पर जायजा लिया । डीएम हरिहर प्र. सिंह और एसपी हर किशोर राय ने दोपहर मढौरा के धेनुकी गांव मे तैयारी की समीक्षा किया । इस मौके पर एएसपी अशोक कुमार सिंह , एसडीओ संजय कुमार राय , बीडीओ वीर बहादुर पाठक , वैभव कुमार सहित अनुमंडल पुलिस प्रशासन के कई अधिकारी भी थे ।

मुख्यमंत्री के अचानक आगमन की सूचना पर पूरा सरकारी तंत्र तैयारी में जुट गया है आनन फानन में सभी आवश्यकता को पूरा करने के लिए प्रशासन दिन रात एक कर दिया है I मुख्य मंत्री मढ़ौरा नगर पंचायत वार्ड नौ के धेनुकी निवासी राजेन्द्र सिंह से मिलेंगे और यही से वापस लौट जायेगे।

मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री शुक्रवार को दिन के तीन बजे हेलीकाप्टर से मढ़ौरा पहुचेगे I हेलीपैड से सीधे धेनुकी राजेंद्र सिंह के घर पहुंचेगे और एक घंटा रूकने के बाद चार बजे के करीब वापस पटना लौट जायेगे। राजेन्द्र प्रसाद सिंह पुराने सामाजिक कार्यकर्ता रहे है। मुख्यमंत्री नितिश कुमार के साथ उनका समता पार्टी के निर्माण के साथ से जुड़ाव रहा है। इस दौरान वे समता पार्टी अौर जदयू के कई बार प्रखंड अध्यक्ष रह चूके है । वर्तमान मे लम्बे समय से बिमार होने के के कारण उनके पुत्र बलिराम उर्फ गामा सिंह जदयू के प्रखंड अध्यक्ष है। मुख्यमंत्री इसके पहले 2014 मे भी लोकसभा चुनाव के समय भी राजेन्द्र सिंह से मिलने उने घर आ चूके है। मुख्यमंत्री का घर पर आने की जानकारी के बाद राजेंद्र सिंह और उनके परिजन उत्साह में है I 91 वर्षीय राजेंद्र सिंह के आंखो में खुशी के आंसू है । अपने भावनाओ पर जबरन नियंत्रण कर कहते है कि उन्होंने जीवन में नितीश कुमार को ही नेता माना है I वृद्ध और बिमार अवस्था में अपने नेता से मिलने की प्रबल ईच्छा थी मुख्यमंत्री ने उनकी यह ईच्छा भी पूरी कर दी है I




Recent Comments