सीवान:पचरुखी के शंभोपुर में हुई पंचायत
—————————————-
मामला आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 147 पर अनियमितता का
—————————————-
दैनिक खोज-खबर के लिए कुमार उमेश पटेल
—————————————-
पचरुखी :- प्रखंड के शंभोपुर पंचायत के आंगनबाड़ी केंद्र संख्या 147 पर हो रही अनियमितता और सेविका कुसुम कुमारी और उनके पति द्वारा इसके खिलाफ आवाज उठाने वालों को अनुसूचित जाति अत्याचार अधिनियम के तहत मुकदमें में फंसा देने की धमकी से आजिज होकर गणमान्य लोगों ने पंचायत बुलाई।
पंचायत में सेविका कुसुम कुमारी पर यह आरोप लगाया गया कि समय से यह केंद्र नहीं खुलता है।सेविका का घर और केंद्र पास में है।जिससे वे हमेशा या तो गप्प मारती दिखती हैं या टी वी देखती रहती हैं।ना बच्चों को पोशाक राशि मिलती है और ना ही पोषाहार दिया जाता है।बच्चों की उपस्थिति भी अच्छी नहीं रहती है।और तो और इसके खिलाफ शिकायत करने पर अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत फंसाने की धमकी देती हैं।
पंचायत में शामिल भाजपा के मंडल अध्यक्ष दीनानाथ पटेल, मुखिया वीर बहादुर सिंह,सरपंच ललन बैठा,जिला पार्षद मीना कुशवाहा ने आरोपों को सही पाया और सेविका को केंद्र में सुधार लाने की चेतावनी दी।मौके पर सुरेंद्र सिंह, सुनील राउत,बलिराम सिंह,शत्रुघ्न माली,राजू माली, नागेंद्र सिंह,लालबाबू सिंह,उमाशंकर सिंह,विद्या सिंह,रामाशीष सिंह,जगदीश सिंह,अम्बिका सिंह सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।