सारण :डीडीसी ने किया प्रखण्ड कार्यालय का निरीक्षण
पानापुर(सारण):सारण के उप विकास आयुक्त रौशन कुशवाहा ने मंगलवार को प्रखण्ड कार्यालय का निरीक्षण किया । पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार पहुँचे डीडीसी ने प्रखण्ड कार्यालय ,मनरेगा कार्यालय एवं आरटीपीएस कार्यालय का निरीक्षण किया । इस दौरान डीडीसी ने मुख्यमंत्री के सात निश्चय के अंतर्गत प्रखण्ड में चलाये जा रहे विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की । डीडीसी ने आरटीपीएस कार्यालय के संचिकाओं के अद्यतन नही रहने के कारण कर्मियों को जमकर फटकार लगायी एवं उन्हें निर्देश दिया कि जाति ,आय,आवासीय सहित अन्य प्रमाणपत्र प्राप्त करने वाले आवेदक का पंजी में हस्ताक्षर कराना अनिवार्य है । निरीक्षण के दौरान बीडीओ शशिभूषण साहू ,कामेश्वर राय ,जीतेन्द्र सिंह सहित कार्यालय के अन्य कर्मी उपस्थित थे ।




Recent Comments