बेतिया – गौनाहा:– *मेला सफल बनाने के लिए शांतिसमिति का बैठक संपन्न*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
✍ मेला में शांति, सुरक्षा, पेयजल व्यवस्था सफाई पर दिया गया जोर ।
✍ मेले में आभूषण पहन कर आने में लगी रोक ।
✍ मेला में महिला पुलिस बल की रहेगी प्राथमिकता
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* चम्पारण के थरुहट का ऐतिहासिक मेला को सफल बनाने के लिए शुक्रवार को शांति समिति का बैठक बुलाई गई । वही बैठक में उपस्थित पदाधिकारी ने गणमान्य लोगो को दिशा निर्देश देते हुए एसडीपीओ अमन कुमार ने कहा कि मेला में सर्वप्रथम शांत, सुरक्षा, पेयजल तथा सफाई पर ध्यान देना होगा ।

साथ ही मंदिर परिसर में श्रद्धालु भक्तो को मां के दर्शन में कोई परेशानी न हो इसको लेकर मंदिर मंदिर के पास पुरूष पुलिस बल के साथ साथ महिला पुलिस कि विशेष व्यवस्था रहनी चाहिए । वही सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम के साथ-साथ मेले में पेयजल व सफाई की उत्म व्यवस्था रहनी चाहिए । वही एसडीपीओ ने कहा कि महिला को हिदायत करना है कि वह कीमती अभुषण पहन कर मेला में नही आये अन्यथा कोई भी घटना हो सकती है ।

इसी तरह बैठक में उपस्थित गणमान्य लोगो को समझाते हुऐ अंचलाधिकारी प्रदीप कुमार सिन्हा ने कहा कि मेले का डाक नही होने के कारण पुरी व्यवस्था व सुरक्षा की जिम्मेदारी अंचलाधिकारी की रहेगी । इसलिए मेला कमिटी का गठन करते समय सुलझे हुऐ व्यक्ति इसका सदस्य हो इस पर ध्यान देना है । साथ ही साथ मेला में सवारी के लिए पार्किंग का अलग व्यवस्था की जाएगी । गणमान्य लोगो को ठहरने के लिए भी व्यवस्था की जाऐगी । मेला में सवारी का आना बंद रहेगा ।
वही सहोदरा थानाध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बैठक को अवगत कराया कि यह मेला उनके समय काल का चौथा मेला है । वही सुरक्षा व्यवस्था में कोई चुक नही होगी । जिससे दुद दुर से आये मां का दर्शन करने श्रद्धालु भक्तो को कोई कष्ट हो । वही प्रबुद्ध जनों ने अपना अपना विचार दिया । जिसमें पंचायत के मुखिया सुनील कुमार गढ़वाल, पुर्व मुखिया निरंजन पंजियार, दोमाढ पंचायत के मुखिया पति सुनिल कुमार, शेषनाथ यादव, राधेश्याम चौधरी, बृजेश कुमार, प्रकाश बिहारी, नन्दकिशोर चौरसिया, राजिंदर महतो आदि गणमान्य लोग उपस्थित थे ।